डालकोला में सेकंड हैंड कार - 1.5 लाख में पुरानी कार कहाँ मिलेगी? पूरी जानकारी 2026


Dalkhola second hand car price 1.5 lakh

dalkhola me Second Hand Car Price - 1.5 Lakh Me Car 2026

नमस्ते दोस्तों, मैं सुमित डालकोला से। बहुत सारे भाई मुझसे पूछते हैं कि भैया डालकोला में सेकंड हैंड कार कहाँ मिलेगी, कम बजट में कौन सी कार मिलेगी। इसलिए आज मैं आपको डालकोला सेकंड हैंड कार की पूरी जानकारी दे रहा हूँ। मैं खुद पिछले महीने अपने दोस्त के लिए कार देखने गया था, इसलिए मुझे ताजा रेट पता है।

अगर आप डालकोला, किशनगंज, पूर्णिया, उत्तर दिनाजपुर में रहते हैं और आपको 1.5 लाख से 3 लाख के अंदर कार चाहिए, तो सेकंड हैंड कार सबसे अच्छा ऑप्शन है। नई कार तो आजकल 5 लाख से शुरू होती है, लेकिन सेकंड हैंड में अच्छी कार 1.5 लाख में मिल जाती है।

दलखोला सेकंड हैंड कार कहाँ मिलेगी? 3 जगह

मैं आपको 3 जगह बता रहा हूँ जहाँ से मैंने कार देखी।

1. डालकोला स्टेशन रोड कार बाजार

स्टेशन रोड पर हर रविवार को पुरानी गाड़ियों का बाजार लगता है। यहाँ पर 10 से 15 कारें हमेशा खड़ी रहती हैं। यहाँ ज्यादातर लोकल लोगों की कारें होती हैं। मैंने यहाँ पर एक वैगनआर देखी थी 2016 मॉडल, 1.80 लाख में। यहाँ पर दलाल कम हैं, सीधा मालिक से बात होती है।

2. डालकोला - पूर्णिया रोड शोरूम

पूर्णिया रोड पर दो-तीन छोटे सेकंड हैंड कार डीलर हैं। उनके पास मारुति, हुंडई की कारें ज्यादा रहती हैं। यहाँ पर फाइनेंस की सुविधा भी मिल जाती है। लेकिन यहाँ पर रेट थोड़ा ज्यादा बताते हैं, आपको मोल-भाव करना पड़ेगा।

3. ऑनलाइन - OLX और Facebook Marketplace

आजकल सबसे ज्यादा कारें ऑनलाइन ही बिकती हैं। आप फेसबुक पर सर्च करो `second hand car in Dalkhola` तो 50 से ज्यादा कारें मिल जाएंगी। ओएलएक्स पर भी डालकोला फिल्टर लगा के देखो। ऑनलाइन का फायदा ये है कि आप घर बैठे ही फोटो और रेट देख सकते हो। मेरा दोस्त ने फेसबुक से ही स्विफ्ट ली थी 2.20 लाख में।

दलखोला में सेकंड हैंड कार की कीमत - 2026 लिस्ट

अब बात करते हैं कीमत की, किस बजट में कौन सी कार मिलेगी।

1.5 लाख के अंदर सेकंड हैंड कार

इस बजट में आपको मारुति ऑल्टो मिल जाएगी। डालकोला में ऑल्टो 800 2013-2015 मॉडल 1.20 से 1.50 लाख में मिल जाती है। ये सबसे सस्ती कार है। माइलेज भी 22-23 का देती है। छोटे परिवार के लिए बेस्ट है। मैंने कल ही एक ऑल्टो देखी 2014 मॉडल, 1.30 लाख में, कंडीशन अच्छी थी।

2 लाख के अंदर सेकंड हैंड कार

इस बजट में सबसे अच्छी कार वैगनआर है। वैगनआर 2015-2017 मॉडल 1.80 से 2 लाख में मिल जाती है। वैगनआर की हाइट ज्यादा है, गाँव की खराब सड़क पर भी चल जाती है। और दूसरी कार स्विफ्ट का पुराना मॉडल। स्विफ्ट 2012-2014 मॉडल 1.80 से 2.10 लाख में मिल जाती है। स्विफ्ट देखने में भी अच्छी है और चलाने में भी।

2.5 से 3 लाख के अंदर सेकंड हैंड कार

इस बजट में आपको स्विफ्ट डिजायर मिल जाएगी। डिजायर 2016-2018 मॉडल 2.50 से 3 लाख में मिल रही है। ये सेडान कार है, इसमें डिग्गी बड़ी होती है। अगर आपको परिवार के साथ कहीं जाना है तो डिजायर बेस्ट है। और दूसरी है बलेनो। बलेनो 2017 मॉडल 2.70 लाख में मिल जाती है। बलेनो का लुक बहुत अच्छा है।

सेकंड हैंड कार खरीदते समय क्या-क्या चेक करना चाहिए? मेरे अनुभव से

जब मैं अपने दोस्त के लिए कार देखने गया तो मैंने ये 5 चीजें चेक की, आप भी चेक करना।

1. इंजन का साउंड: कार स्टार्ट करो और इंजन का आवाज सुनो। अगर इंजन से खट-खट की आवाज आ रही है तो मत लो। इंजन पर तेल लीक तो नहीं हो रहा, देख लो।

2. कागज चेक करो: आरसी ओरिजिनल है या नहीं, इंश्योरेंस है या नहीं, प्रदूषण है या नहीं। अगर कार दूसरे जिले की है जैसे कटिहार या किशनगंज की तो एनओसी जरूर लो। बिना एनओसी के नाम ट्रांसफर नहीं होगा।

3. किलोमीटर चेक करो: बहुत से डीलर मीटर पीछे कर देते हैं। 2015 की कार अगर 30 हजार किलोमीटर चली बताये तो समझो मीटर पीछे हुआ है। नॉर्मल कार साल में 10-12 हजार चलती है।

4. एक्सीडेंटल तो नहीं है: कार के बोनट और दरवाजों के गैप देखो। अगर गैप ज्यादा है तो कार एक्सीडेंटल हो सकती है। बोनट पर कंपनी का सील होता है, वो देख लो।

5. टेस्ट ड्राइव: बिना टेस्ट ड्राइव के कभी कार मत लो। 2-3 किलोमीटर चला के देखो। ब्रेक, क्लच, गियर सब चेक करो।

फाइनेंस पर सेकंड हैंड कार मिलेगी क्या डालकोला में?

हाँ, मिल जाएगी। डालकोला में महिंद्रा फाइनेंस और चोला फाइनेंस सेकंड हैंड कार पर लोन दे देती है। आपको 30% डाउन पेमेंट देना होगा। मतलब अगर कार 2 लाख की है तो 60 हजार कैश दो और बाकी 1.40 लाख का लोन हो जाएगा। ब्याज थोड़ा ज्यादा लगता है, 13-14% के आसपास। लेकिन आधार कार्ड, पैन कार्ड और 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट चाहिए।

मेरी सलाह - कौन सी कार लेनी चाहिए डालकोला में?

अगर आपका बजट कम है 1.5 लाख तक तो ऑल्टो 800 ले लो। मेंटेनेंस सबसे सस्ता है। कोई भी मिस्त्री ठीक कर देता है।

अगर बजट 2 लाख है तो वैगनआर ले लो। हाइट ज्यादा है, गाँव में चलाने में मजा आता है।

और अगर बजट 2.5 से 3 लाख है तो स्विफ्ट या डिजायर ले लो। दोनों का इंजन बहुत मजबूत है और डालकोला में इसका पार्ट्स भी आसानी से मिल जाता है।

दो बातों का ध्यान रखो। कभी भी बिना कार देखे ऑनलाइन पैसा मत भेजो। बहुत फ्रॉड होता है। लोग बोलते हैं 10 हजार भेज दो कार बुक हो जाएगी, मत भेजो। और दूसरी बात, हमेशा पेमेंट बैंक अकाउंट में करो, कैश में नहीं। और नाम ट्रांसफर के बाद ही पूरा पैसा 

तो दोस्तों, डालकोला में सेकंड हैंड कार 1.20 लाख से शुरू हो जाती है। अगर आपको कार लेनी है तो रविवार को स्टेशन रोड बाजार जाओ और फेसबुक मार्केटप्लेस पर रोज देखो। अच्छी कार 2 लाख में मिल जाएगी।

अगर आपको किसी कार की फोटो या मालिक का नंबर चाहिए तो कमेंट में बताना। ऐसी ही डालकोला की जानकारी के लिए http://report24h.in पर बने रहें।

Doston agar aap Dalkhola second hand car search kar rahe the to umeed hai aapko ye jankari pasand aayi hogi. Dalkhola me second hand car price 1.30 lakh se start hoti hai.

Is post me humne bataya

- Dalkhola me purani car kahan milegi

- Dalkhola second hand car price list 2026

- Alto, WagonR, Swift second hand price in Dalkhola

dalkhola second hand car price

second hand car in dalkhola 1.5 lakh

dalkhola me purani car bazaar

alto 800 price in dalkhola second hand

wagonr second hand dalkhola

swift dzire second hand dalkhola 2.5 lakh

dalkhola car market sunday

Ye keemat Dalkhola ke local bazar aur online list ke hisab se andaza hai, har car ki condition ke hisab se rate thoda kam-zyada ho sakta hai. Kharidne se pehle car ko achhi tarah check jarur kar le.

Agar aapko Dalkhola me second hand scooty chahiye to hamari dusri post padhe - Dalkhola Second Hand Scooty 38,000 me.

Tags: Dalkhola Second Hand Car, Second Hand Car Price 1.5 Lakh, Purani Car Dalkhola, Used Car in Bihar, Dalkhola Car Market

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Dalkhola Me Mahindra Thar Price 2026 - On Road Price, Second Hand Thar Aur Showroom

Dalkhola me second hand yamaha R15 price 2026-on road kimat,mileage aur showroom location

दलखोला में सेकंड हैंड बाइक की कीमत 2026 में क्या है? पूरी लिस्ट देखो