दलखोला जंक्शन (DLK) पर रात में कहाँ रुकें? Waiting Hall, Retiring Room और सस्ता Hotel की पूरी जानकारी 2026


Dalkhola retiring room

आपकी ट्रेन दलखोला जंक्शन (DLK) से है और आपको रात में कुछ घंटे रुकना है, तो ये जानकारी आपके बहुत काम आएगी। दलखोला उत्तर दिनाजपुर का एक मुख्य जंक्शन है, यहाँ से कटिहार, सिलीगुड़ी, कोलकाता के लिए ट्रेनें मिलती हैं। इसलिए रात में यहाँ रुकने वाले लोग काफी होते हैं।

देखो भाई, दलखोला जंक्शन पर रात में रुकने का अनुभव मेरे को भी है। कभी-कभी ट्रेन सुबह 4 बजे आती है और आगे की ट्रेन रात 11 बजे होती है। ऐसे में 6-7 घंटे स्टेशन पर ही बिताने पड़ते हैं। अगर आपको पता ना हो कि कहाँ रुकना है तो पूरी रात बहुत भारी लगती है।

मैं आपको तीन सबसे सस्ते और सेफ ऑप्शन बता रहा हूँ।

1. वेटिंग हॉल - सबसे आसान और Free

दलखोला स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर जनरल वेटिंग हॉल बना हुआ है। अगर आपके पास जनरल, स्लीपर या एसी किसी भी तरह का टिकट है तो आप यहाँ बैठ सकते हैं।

यहाँ पंखा, लाइट और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की सुविधा है। रात के समय यहाँ आरपीएफ के जवान ड्यूटी पर रहते हैं, तो सुरक्षा का कोई इशू नहीं है। अगर आपको सिर्फ 2-3 घंटे रुकना है तो वेटिंग हॉल सबसे अच्छा है। इसके लिए कोई पैसा नहीं लगता।

वेटिंग हॉल की एक और अच्छी बात ये है कि यहाँ पर आपको चाय और पानी आसानी से मिल जाता है। प्लेटफॉर्म पर ही चाय वाला घूमता रहता है। और अगर आपको बाथरूम जाना है तो प्लेटफॉर्म के बगल में ही साफ-सुथरा बाथरूम बना हुआ है।

लेकिन एक बात याद रखें, वेटिंग हॉल में आपको सोने के लिए बिस्तर नहीं मिलेगा। आपको सिर्फ कुर्सी पर बैठकर ही रात बितानी पड़ेगी। इसलिए अगर आप अकेले हैं और 2-4 घंटे ही रुकना है तो वेटिंग हॉल सबसे अच्छा है।

अगर आपके पास एसी का टिकट है तो आपको एसी वेटिंग हॉल भी मिल जाएगा। वो थोड़ा और साफ होता है और वहाँ पर भीड़ भी कम रहती है।

2. Retiring Room और Dormitory - Family के लिए बेस्ट

बहुत से लोग पूछते हैं कि दलखोला में Retiring Room है या नहीं। इसका सही तरीका ये है कि आप खुद IRCTC की ऑफिसियल वेबसाइट पर चेक करें।

आपको गूगल पर `rr.irctc.co.in` सर्च करना है। वहाँ स्टेशन कोड में DLK डालना है और अपनी यात्रा की तारीख डालनी है। अगर उस दिन Retiring Room या Dormitory खाली होगा तो वहीं पर उसका फोटो और चार्ज दिख जाएगा। बुकिंग भी वहीं से होती है।

कुछ जरूरी बातें जो आपको पता होनी चाहिए

- Retiring Room बुक करने के लिए आपके पास कन्फर्म या RAC टिकट होना जरूरी है। बिना PNR के बुकिंग नहीं होती।

- चेक-इन के समय आपका आधार कार्ड और PNR दोनों चेक किया जाता है।

- Retiring Room का चार्ज हर स्टेशन पर अलग होता है और IRCTC समय-समय पर उसे बदलता रहता है। इसलिए किसी यूट्यूब वीडियो या दूसरे ब्लॉग के पुराने रेट पर भरोसा मत करना। IRCTC साइट पर जो रेट दिख रहा है वही सही है।

- कोशिश करें कि यात्रा से 2-3 दिन पहले ही बुक कर लें, क्योंकि त्योहार और शादी के सीजन में ये जल्दी फुल हो जाता है।

Retiring Room में आपको क्या-क्या मिलता है? इसमें आपको एक डबल बेड, पंखा, लाइट, अटैच बाथरूम, और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट मिलता है। कुछ रूम में तो टीवी भी लगा होता है। अगर आप फैमिली के साथ हैं तो ये सबसे अच्छा ऑप्शन है। क्योंकि इसमें आप दरवाजा बंद करके आराम से सो सकते हैं।

Dormitory उन लोगों के लिए है जो अकेले यात्रा कर रहे हैं और उनको सस्ते में सोना है। इसमें एक बड़े हॉल में 6-8 बेड लगे होते हैं। आपको सिर्फ एक बेड मिलता है। बाकी बाथरूम सबका एक ही होता है। ये Retiring Room से सस्ता होता है।

एक और बात, Retiring Room आप 12 घंटे, 24 घंटे या 48 घंटे के लिए बुक कर सकते हैं। अगर आपकी ट्रेन सुबह है और आपको सिर्फ रात भर रुकना है तो 12 घंटे वाला बुक कर लीजिए, पैसा कम लगेगा।

3. स्टेशन के बाहर होटल - अगर रूम न मिले तो

अगर IRCTC पर Retiring Room फुल दिखा रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। दलखोला स्टेशन के बाहर निकलते ही NH 34 पर ही 4-5 होटल हैं।

यहाँ आपको 500 से 800 रुपये में नॉन-एसी और 1000 रुपये में एसी रूम मिल जाता है। ये होटल स्टेशन से सिर्फ 1 से 2 मिनट की पैदल दूरी पर हैं, तो आप आराम से रात को भी जा सकते हैं। इन होटलों में आपको अटैच बाथरूम और पानी की सुविधा मिल जाती है।

होटल लेने से पहले एक बात जरूर चेक करें। होटल का रूम देखकर ही पैसा दीजिए। कई बार फोटो में रूम अच्छा दिखता है लेकिन असल में गंदा होता है। इसलिए पहले रूम देखिए, बाथरूम देखिए, फिर पैसा दीजिए।

और हाँ, होटल में अपना आधार कार्ड जरूर लेकर जाइए। बिना आधार कार्ड के होटल वाला आपको रूम नहीं देगा। ये सरकार का नियम है।

दलखोला स्टेशन के बाहर जो होटल हैं, उनमें खाने की भी सुविधा मिल जाती है। आप होटल में ही खाना मंगवा सकते हैं। रात में 10 बजे तक खाना मिल जाता है।

कौन सा ऑप्शन आपके लिए सही है?

अगर आप अकेले हैं और 2-4 घंटे ही रुकना है तो वेटिंग हॉल में रुक जाइए। अगर फैमिली साथ है और रात भर रुकना है तो पहले IRCTC पर Retiring Room चेक कीजिए, वो सबसे सस्ता और सेफ होता है। और अगर सब कुछ फुल है तो बाहर होटल लेना ज्यादा सही रहेगा।

एक छोटा सा टिप्स, दलखोला स्टेशन पर रात में चाय और खाने की कैंटीन खुली रहती है, तो खाने की भी टेंशन नहीं है।

रात में स्टेशन पर रुकते समय अपने सामान का ध्यान जरूर रखें। अपना बैग अपने पैर के पास ही रखिए। मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर सोइए मत।

दलखोला जंक्शन से जुड़ी कुछ और जरूरी जानकारी

दलखोला जंक्शन पर कुल 3 प्लेटफॉर्म हैं। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ही मुख्य टिकट घर और वेटिंग हॉल है। अगर आपकी ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 2 या 3 पर है तो आपको फुट ओवर ब्रिज से जाना पड़ेगा। इसलिए ट्रेन आने से 15 मिनट पहले ही अपने प्लेटफॉर्म पर पहुँच जाइए।

दलखोला से कटिहार के लिए सुबह 6 बजे से ही ट्रेनें मिलनी शुरू हो जाती हैं। सिलीगुड़ी के लिए रात में भी ट्रेनें हैं। कोलकाता के लिए भी यहाँ से सीधी ट्रेन है।

अगर आपको रात में ऑटो या टोटो चाहिए तो स्टेशन के बाहर ही मिल जाएगा। रात में टोटो वाला थोड़ा ज्यादा पैसा मांगता है, इसलिए पहले ही दाम पक्का कर लीजिए।

लोग अक्सर पूछते हैं

दलखोला स्टेशन पर वेटिंग हॉल फ्री है?

हाँ, अगर आपके पास टिकट है तो वेटिंग हॉल बिल्कुल फ्री है।

Retiring room कैसे बुक करें?

IRCTC की वेबसाइट http://rr.irctc.co.in पर जाकर DLK डालकर बुक कर सकते हैं।

दलखोला स्टेशन के बाहर होटल कितने में मिलेगा?

500 से 1000 रुपये में अच्छा रूम मिल जाएगा।

रात में दलखोला स्टेशन सेफ है?

हाँ, रात में आरपीएफ के जवान ड्यूटी पर रहते हैं।

यह जानकारी लोकल लोगों और IRCTC वेबसाइट से पता करके लिखी गई है। Retiring Room का चार्ज समय के साथ बदल सकता है। बुक करने से पहले एक बार IRCTC की साइट पर जरूर चेक कर लें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Dalkhola Me Mahindra Thar Price 2026 - On Road Price, Second Hand Thar Aur Showroom

Dalkhola me second hand yamaha R15 price 2026-on road kimat,mileage aur showroom location

दलखोला में सेकंड हैंड बाइक की कीमत 2026 में क्या है? पूरी लिस्ट देखो