Second Hand Bike Kaise Kharide? Bank Ki Bike 40% Sasti Milegi
सेकंड hand bikes लिए क्या करें? बैंक से खींची हुई बाइक कैसे लें - पूरी जानकारी
सेकंड हैंड बाइक खरीदने के लिए क्या करें? मेरा खुद का अनुभव
पिछले साल मेरे छोटे भाई को कॉलेज जाने के लिए बाइक चाहिए थी। नई Pulsar का दाम पूछा तो शोरूम वाला बोला 1 लाख 32 हजार। हमारे पास बजट था सिर्फ 55 हजार। तब मुझे समझ आया कि हमारे जैसे मिडिल क्लास लोगों के लिए सेकंड हैंड बाइक ही एक ऑप्शन है।
लेकिन दालकोला में सेकंड हैंड बाइक लेना इतना आसान नहीं है। बस स्टैंड के पास दलाल लोग ऐसी बाइक पकड़ा देते हैं कि 2 महीने में ही इंजन बैठ जाता है। मेरे साथ भी यही हुआ था पहली बार। मैंने 2019 में एक Splendor ली थी, ऊपर से चमक रही थी, लेकिन अंदर इंजन पूरा खतम। 38 हजार में ली और 15 हजार और लग गया रिपेयर में।
उसके बाद से मैं समझ गया कि सेकंड हैंड बाइक खरीदना भी एक कला है। आज मैं आपको वही सब बताऊंगा जो कोई यूट्यूब वाला नहीं बताता।
सेकंड हैंड बाइक क्यों लेना समझदारी है?
देखो, नई बाइक लेते ही उसकी कीमत 20% गिर जाती है। शोरूम से बाहर निकलते ही 1 लाख की बाइक 80 हजार की हो जाती है। इसलिए अगर आप नया-नया बाइक चलाना सीख रहे हो या फिर आपका बजट कम है, तो सेकंड हैंड बाइक सबसे बेस्ट है।
दालकोला, किशनगंज, रायगंज जैसे छोटे शहरों में तो लोग शौक के लिए बाइक लेते हैं और 1 साल में बेच देते हैं। ऐसी बाइक आपको बहुत अच्छी कंडीशन में कम दाम पर मिल जाती है।
सेकंड हैंड बाइक खरीदने से पहले 10 चीजें जो जरूर चेक करें, नहीं तो पछताओगे
मैं आपको एक लिस्ट दे रहा हूँ, इसको अपने मोबाइल में सेव कर लो और जब भी बाइक देखने जाओ तो एक-एक करके चेक करो।
1. RC पर Hypothecation लिखा है क्या?
सबसे पहले RC देखो। अगर RC पर SBI, HDFC, Bajaj Finance या किसी भी बैंक का नाम लिखा है तो समझो इस बाइक पर अभी भी लोन चल रहा है। ऐसी बाइक कभी मत लेना। नहीं तो 2 महीने बाद बैंक वाले आकर आपकी बाइक घर से खींच कर ले जाएंगे और आप कुछ नहीं कर पाओगे। आपको ऐसी RC चाहिए जिस पर "Hypothecation Terminated" या कोई बैंक का नाम न हो।
2. चेसिस और इंजन नंबर मिलाओ
RC बुक पर एक चेसिस नंबर और इंजन नंबर लिखा होता है। वही नंबर बाइक के इंजन पर भी खुदा हुआ होता है। दोनों को मिलाओ। अगर नंबर घिसा हुआ है या मिटाया हुआ लगता है तो वो बाइक चोरी की हो सकती है। सीधा वहां से निकल जाओ।
3. ठंडी बाइक स्टार्ट करके देखो
ये सबसे बड़ा सीक्रेट है। कभी भी गरम बाइक मत देखो। मालिक पहले से स्टार्ट करके रखता है ताकि कमी पता न चले। आप सुबह 7-8 बजे जाओ और खुद किक से या सेल्फ से स्टार्ट करो। अगर पहली बार में स्टार्ट हो गई और कोई काला या सफेद धुआं नहीं निकला तो इंजन ठीक है। अगर सफेद धुआं निकला तो मतलब इंजन ऑयल खा रहा है, 10 हजार का खर्चा पक्का है।
4. मीटर की ठगी से बचो
दालकोला में 80% बाइक का मीटर पीछे किया हुआ होता है। 65,000 चली हुई बाइक को 18,000 दिखा देते हैं। कैसे पकड़ोगे? टायर देखो। अगर बाइक सिर्फ 18 हजार चली है तो उसके टायर के निशान एकदम नए जैसे होंगे। चेन और ब्रेक डिस्क भी घिसा हुआ होगा अगर ज्यादा चली है।
5. कागज का बंडल
सिर्फ RC से काम नहीं चलेगा। 5 कागज मांगो - 1. Original RC, 2. Insurance, 3. Pollution (PUC), 4. Owner का आधार कार्ड की कॉपी, 5. Sale Letter। अगर इंश्योरेंस खत्म है तो 1500 रुपये आपका और लगेगा।
6. टेस्ट राइड 2 KM नहीं, 5 KM लो
थोड़ी दूर चलाकर बाइक का हैंडल छोड़ कर देखो, बाइक एक साइड तो नहीं खिंच रही। ब्रेक मार कर देखो, आवाज तो नहीं आ रही। गियर फंस तो नहीं रहा।
. NOC का चक्कर
अगर आप दालकोला में हो और बाइक का नंबर WB (पश्चिम बंगाल) या BR 39 (पूर्णिया) नहीं, बल्कि UP या दिल्ली का है तो आपको NOC लेना पड़ेगा। NOC नहीं लोगे तो किशनगंज RTO में नाम ट्रांसफर नहीं होगा।
बैंक से खींची हुई बाइक कैसे खरीदें? 40% सस्ती बाइक का जुगाड़
अब आते हैं सबसे काम की बात पर। बैंक से खींची हुई बाइक जिसे Repo Bike भी कहते हैं। ये मार्केट से 30 से 40 हजार सस्ती मिलती है।
बाइक खींचता क्यों है?
जब कोई आदमी बजाज फाइनेंस या HDFC से बाइक लोन पर लेता है और 3-4 EMI नहीं भरता, तो बैंक वाले कोर्ट से ऑर्डर लेकर उसकी बाइक उठा लेते हैं। फिर बैंक उस बाइक को अपने यार्ड में रख देता है और नीलामी में बेचता है। बैंक को अपना पैसा चाहिए, बाइक नहीं। इसलिए वो सस्ते में बेच देते हैं।
दालकोला के आसपास बैंक की बाइक कहां मिलेगी?
मैं आपको 3 जगह बता रहा हूँ जहाँ से मुझे मिली थी।
तरीका - सीधा फाइनेंस कंपनी के यार्ड में जाओ
दालकोला में रेलवे स्टेशन रोड पर Bajaj Finance और Mahindra Finance का ऑफिस है। और किशनगंज में HDFC, ICICI का बड़ा यार्ड है। वहां जाकर सीधा मैनेजर से बोलो "Sir, seized two wheeler list hai kya?" वो आपको एक रजिस्टर दिखाएगा जिसमें 20-30 बाइक की फोटो, मॉडल, नंबर लिखा होगा। पूर्णिया के मरंगा में तो बहुत बड़ा यार्ड है जहां 200 से ज्यादा बाइक खड़ी रहती है। नीलामी हर महीने के लास्ट शनिवार को होती है।
तरीका - ऑनलाइन नीलामी वेबसाइट
अब बैंक वाले भी डिजिटल हो गए हैं। दो वेबसाइट हैं जहाँ से आप घर बैठे बोली लगा सकते हो।
1. Ibapi.in ये सबसे बड़ी सरकारी नीलामी साइट है। यहाँ SBI, Canara Bank की गाड़ियां आती हैं।
2. Bankeauctions.com और http://e-auction.bajajfinserv.in* - यहाँ बजाज और प्राइवेट बैंक की बाइक आती हैं।
यहाँ आपको बाइक की फोटो और बेस प्राइस लिखा मिलेगा, जैसे Pulsar 125 का बेस प्राइस 42,000। आपको उससे थोड़ा ज्यादा बोली लगानी होती है।
बाइक खरीदने का पूरा प्रोसेस क्या है?
1. यार्ड में जाकर बाइक देखो और पसंद करो।
2. 5000-10000 रुपये टोकन मनी जमा करो।
3. नीलामी वाले दिन बोली लगाओ।
4. अगर आपकी बोली सबसे ज्यादा है तो उसी दिन बैंक आपको एक Delivery Letter और NOC दे देगा।
5. उस लेटर से आप RTO में जाकर अपने नाम पर RC करा सकते हो।
एक बात का ध्यान रखो, बैंक वाली बाइक में आपको छोटा-मोटा काम कराना पड़ेगा। बैटरी, टायर, सर्विस। क्योंकि जिसकी बाइक खींची है उसने तो सर्विस कराई नहीं होगी। लेकिन फिर भी नई जैसी बाइक 50 हजार में मिल जाए तो 10 हजार लगाना घाटे का सौदा नहीं है।
सेकंड हैंड बाइक खरीदने के लिए कौन सा ऐप उसे करें? कौन सा सबसे अच्छा है?
अब फोन का जमाना है तो ऐप से बाइक लेना सबसे आसान है। लेकिन हर ऐप अच्छा नहीं है।
1. OLX - दालकोला के लिए सबसे बेस्ट
अगर आप लोकल में बाइक ढूंढ रहे हो तो OLX से अच्छा कोई नहीं। यहाँ पर दालकोला, किशनगंज, इस्लामपुर के लोग खुद अपनी बाइक बेचते हैं। आप OLX पर जाकर "Bike in Dalkhola" सर्च करो और फिल्टर में 30,000 से 60,000 प्राइस लगा दो। आपको 100 से ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे।
फायदा - दाम कम कर सकते हो, सीधा मालिक से बात होती है।
नुकसान - पेपर और इंजन आपको खुद चेक करना पड़ेगा, OLX कोई गारंटी नहीं देता।
2. Droom - थोड़ा महंगा लेकिन भरोसेमंद
Droom पर कंपनी खुद 120 पॉइंट पर बाइक चेक करती है और फिर बेचती है। वो आपको 6 महीने की वारंटी भी देते हैं कि इंजन में कोई काम निकला तो वो फ्री में कर देंगे। अगर आप पहली बार बाइक ले रहे हो और आपको बाइक के बारे में ज्यादा पता नहीं तो Droom से लो।
3. BikeDekho और CredR
इन दोनों ऐप पर थोड़ी महंगी लेकिन अच्छी कंडीशन की बाइक मिलती है। यहाँ पर आपको बाइक की पूरी सर्विस हिस्ट्री मिल जाती है कि कब-कब सर्विस हुई है।
4. Facebook Marketplace - सबसे तेज
मेरी आखिरी बाइक मैंने Facebook से ही ली थी। Facebook ओपन करो और Marketplace में जाकर "Second hand bike near me" सर्च करो। दालकोला के बहुत से लड़के यहाँ बाइक डालते हैं और 1-2 दिन में बेच भी देते हैं। यहाँ पर बात भी जल्दी बन जाती है।
मेरा फाइनल जवाब है, अगर बजट 35 हजार तक है तो OLX और Facebook देखो। और अगर बजट 50-70 हजार है और टेंशन फ्री बाइक चाहिए तो Droom या सीधा बैंक नीलामी में जाओ।
RTO में नाम ट्रांसफर कैसे करें? बिहार का नियम
बाइक लेने के बाद सबसे जरूरी काम है नाम ट्रांसफर। बहुत लोग यही गलती करते हैं। बाइक ले ली और नाम ट्रांसफर नहीं कराया। फिर अगर उस बाइक से कोई एक्सीडेंट हो गया तो पुलिस पुराने मालिक को नहीं, आपको पकड़ेगी अगर आपके पास Sale Letter है तो भी।
किशनगंज RTO में नाम ट्रांसफर का खर्चा 1500 से 2000 रुपये है। दलाल 3000 मांगेंगे। आप खुद जाओ। फॉर्म नंबर 29 और 30 भरना होता है। 15 दिन में RC आपके नाम पर आ जाएगी। अब तो mParivahan ऐप से भी ऑनलाइन हो जाता है।
आखिर में मेरे 3 जरूरी टिप्स
1. कभी भी रात में बाइक मत देखो। हमेशा दिन में देखो।
2. दलाल को 1000-2000 कमीशन देने से मत डरो, लेकिन पेपर वकील से जरूर चेक करा लो।
3. एडवांस पैसा Google Pay पर मत भेजो। हमेशा बाइक हाथ में आने पर ही पैसा दो।
आपको कौन सी बाइक चाहिए? Splendor, HF Deluxe, Pulsar, Apache? अपना बजट नीचे कमेंट में लिखो, मैं दालकोला में आपके लिए 2-3 अच्छी बाइक ढूंढ कर लिंक भेज दूंगा।
second hand bike, bank seized bike, dalkhola bike market, olx bike, droom bike, bike auction bihar

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें