Dalkhola Bypass Open 2026: 60 Saal Purana Jaam Khatam, Ab Siliguri Ka Safar Sirf 10 Minute Me
डलखोला वालों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी - अब जाम में 2 घंटा नहीं फंसना पड़ेगा
अगर आप कभी किशनगंज से पूर्णिया या सिलीगुड़ी गए हैं, तो आप डलखोला के जाम को जरूर जानते होंगे।
डलखोला का जाम..ये नाम सुनते ही रोज आने-जाने वालों का दिमाग खराब हो जाता है। पूर्णिया मोड़ से स्टेशन तक सिर्फ 1 किलोमीटर का रास्ता है, लेकिन उसे पार करने में 1 से 2 घंटा लग जाता था। वजह सिर्फ एक - बीच में रेलवे फाटक। दिन भर में 50 से 60 ट्रेन गुजरती है और हर बार फाटक बंद हो जाता है। ट्रकों की लंबी लाइन लग जाती थी।
लेकिन अब इसका हल निकल गया है, और ये खबर हर डलखोला वासी के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है।
डलखोला बायपास बनकर तैयार है - 120 करोड़ की लागत
सरकार ने डलखोला के बाहर से 5 किलोमीटर का नया बायपास बना दिया है। ये कोई साधारण सड़क नहीं, 4 लेन का शानदार नेशनल हाईवे है। जानकारी के मुताबिक इसे बनाने में करीब 120 करोड़ रुपये खर्च आया है।
ये बायपास रायगंज से डलखोला तक बन रहे 55 किलोमीटर के फोरलेन प्रोजेक्ट का हिस्सा है। NHAI ने इसका काम लगभग पूरा कर लिया है।
अब जो गाड़ियां सिलीगुड़ी, इस्लामपुर या कोलकाता की तरफ जा रही हैं, उनको डलखोला बाजार में घुसने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। वो गाड़ियां सीधा इस नए बायपास से निकल जाएंगी।
आखिर क्यों लगता था डलखोला में इतना जाम?
बहुत से नए लोग सोचते हैं कि आखिर 1 KM में इतना जाम क्यों लगता था। इसकी 2 बड़ी वजह हैं।
पहली वजह - NH 34 और रेलवे फाटक एक ही जगह पर है। ये देश का सबसे व्यस्त रूट है। कोलकाता को नॉर्थ-ईस्ट से जोड़ने वाली सारी गाड़ियां यहीं से गुजरती हैं।
दूसरी वजह - दिन भर में 65 से ज्यादा एक्सप्रेस और मालगाड़ी यहां से गुजरती हैं। हर ट्रेन के लिए 10 मिनट फाटक बंद। मतलब दिन के 10 घंटे तो फाटक बंद ही रहता था।
इसी वजह से ट्रक ड्राइवर डलखोला आने से डरते थे।
इस बायपास से आम लोगों को क्या फायदा होगा?
1. समय की बचत: जो सफर 2 घंटे में होता था, वो अब 10 मिनट में होगा।
2. तेल की बचत:जाम में गाड़ी का तेल बहुत जलता था, अब वो बचेगा।
3. स्थानीय लोगों को राहत:* डलखोला बाजार के अंदर अब बड़ी गाड़ियां नहीं घुसेंगी, तो बाजार में भी भीड़ कम लगेगी।
4. ambulance और स्कूल बसों को फायदा: सबसे बड़ी राहत एम्बुलेंस और स्कूल के बच्चों को मिलेगी, जिन्हें जाम में फंसना पड़ता था।
स्थानीय लोगों ने क्या कहा?
कल शाम हमारी Report24h की टीम ने वहां के दुकानदारों से बात की।
पवन अग्रवाल जो 20 साल से वहां दुकान चला रहे हैं, उन्होंने कहा - "भाई ये तो सपना पूरा हो गया। हम 30 साल से सुन रहे थे कि बायपास बनेगा, बायपास बनेगा। आज जाकर बना है। ये दिवाली से बड़ा तोहफा है हमारे लिए।"
एक ट्रक ड्राइवर मुन्ना यादव ने कहा - "हम लोग डलखोला का नाम सुनते ही घबरा जाते थे। अब bypass से सीधा निकल जाएंगे।
डलखोला बायपास कब से खुलेगा?
NHAI अधिकारियों का कहना है कि सड़क का 95% काम पूरा हो चुका है। सिर्फ साइड में पेंटिंग और बोर्ड लगाने का काम बचा है। उम्मीद है कि इसी महीने के आखिर तक इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
एक बार ये खुल गया तो उत्तर बंगाल से बिहार आने-जाने का रास्ता बहुत आसान हो जाएगा।
आपका क्या कहना है इस नए बायपास के बारे में? क्या आप भी डलखोला के जाम में कभी फंसे हैं? नीचे कमेंट करके अपना अनुभव जरूर बताएं।
और ऐसी ही डलखोला और किशनगंज की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Report24h को Follow करते रहें।
लोग क्या पूछ रहे हैं
1. डलखोला बायपास कितना लंबा है?
Ans. ये बायपास 5 किलोमीटर लंबा और 4 लेन का है।
2 डलखोला बायपास की लागत कितनी है?
Uttar इसकी लागत लगभग 120 करोड़ रुपये है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें