Dalkhola Second Hand Bike Price 2026 - Bullet Splendor Rate


Dalkhola Bike Bazar, Second Hand Bike, Kishanganj Bike Market`

दलखोला बाइक बाजार - सेकंड हैंड बाइक बाजार 2026 - मेरे खुद के अनुभव से

नमस्ते दोस्तों। अगर आप डालकोला, किशनगंज या पूर्णिया के आसपास रहते हैं और सेकंड हैंड बाइक खरीदना चाहते हैं तो ये पोस्ट आपके लिए बहुत काम की है। मैंने पिछले महीने अपने छोटे भाई के लिए डालकोला बाइक बाजार से एक सेकंड हैंड Splendor खरीदी है, तो मुझे इस बाजार की पूरी जानकारी है जो मैं आपको बताऊंगा।

बहुत सारे भाई मुझे कमेंट करके पूछते हैं कि भैया डालकोला में सेकंड हैंड बाइक कहाँ मिलती है, कितने में मिलती है, कागज कैसे होता है। तो मैंने सोचा एक ही पोस्ट में सब कुछ बता दूँ।

Dalkhola में सेकंड हैंड बाइक बाजार क्यों फेमस है?

डालकोला, बिहार और बंगाल के बॉर्डर पर होने के कारण यहां सेकंड हैंड बाइक और कार का बहुत बड़ा बाजार है। यहाँ बिहार, बंगाल और नेपाल तीनों जगह के लोग बाइक बेचने और खरीदने आते हैं। इस कारण यहाँ आपको बहुत सारी बाइक देखने को मिल जाती है और कीमत भी कम होती है।

यहाँ आपको 20,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये में अच्छी कंडीशन की बाइक आसानी से मिल जाती है। नई बाइक तो 90,000 से शुरू होती है, पर यहाँ आधी कीमत में मिल जाती है।

Dalkhola में सेकंड हैंड बाइक मार्केट कहाँ है?

डालकोला का मुख्य सेकंड हैंड बाइक बाजार दो जगह लगता है।

1.  NH2 हाईवे पर ये मुख्य बाजार है। डालकोला रेलवे स्टेशन से थोड़ा आगे है। यहाँ हर रविवार को बड़ा बाजार लगता है जहाँ 100 से ज्यादा बाइक बिक्री के लिए आती हैं। मैं भी रविवार को ही गया था, सुबह 8 बजे से ही भीड़ लग जाती है।

2.  स्टेशन रोड पर रोज बाजार लगता है10-15 दुकानें हैं जहाँ हमेशा बाइक खड़ी रहती है। अगर आपको रविवार को टाइम नहीं मिलता तो आप किसी भी दिन स्टेशन रोड पर जा सकते हैं।

मैं आपको सलाह दूँगा कि आप रविवार को ही जाएँ क्योंकि उस दिन सबसे ज्यादा ऑप्शन मिलता है। आप मोल-भाव करके अच्छी बाइक ले सकते हैं।

कोन कोन बाइक मिलती है?

यहां Hero Splendor, HF Deluxe, Bajaj Pulsar, TVS Apache, Honda Shine जैसी बाइक सबसे ज्यादा बिकती हैं।

Hero splendor सबसे ज्यादा डिमांड में है क्योंकि इसका माइलेज बहुत अच्छा है, 70 का एवरेज देती है। स्टूडेंट और खेती करने वाले लोग सबसे ज्यादा यही लेते हैं।

Bazaj pulsar युवाओं में पल्सर का क्रेज ज्यादा है। 125cc और 150cc दोनों मिल जाती है।

Tvs apache थोड़ी महंगी मिलती है पर कंडीशन अच्छी होती है।

मैंने जो Splendor ली है वो 2019 मॉडल है और मुझे 32,000 में मिली है। कंडीशन एकदम नई जैसी है।

बाइक खरीदते समय क्या ध्यान रखें? मेरी निजी सलाह

ये सबसे जरूरी हिस्सा है, ध्यान से पढ़ना।

1.  सबसे पहले गाड़ी के कागजात - RC, Insurance, Pollution जरूर देखें। बिना कागज की सस्ती बाइक कभी मत लेना, बाद में बहुत परेशानी होगी। मैंने एक बार बिना कागज की बाइक देखी थी, 15,000 में दे रहा था पर मैंने नहीं ली।

2.  इंजन का साउंड चेक करें, कोई आवाज तो नहीं आ रही। बाइक को स्टार्ट करके 2 मिनट तक सुनें।

3.  चेसिस नंबर और इंजन नंबर RC से मिलाएं। ये नंबर बाइक के हैंडल के पास और इंजन के पास लिखा होता है।

4.  बिना NOC के बंगाल नंबर की गाड़ी बिहार में न खरीदें। अगर आप बिहार के हैं तो बिहार नंबर ही लें, नहीं तो पुलिस पकड़ेगी।

5.  पेमेंट हमेशा बैंक ट्रांसफर से करें और रसीद लें। कैश दोगे तो प्रूफ नहीं रहेगा।

6.  बाइक को चला कर जरूर देखें। ब्रेक, लाइट, हॉर्न सब चेक करें।

किमत कितनी है 2026 में 

डालकोला में 2018 मॉडल Splendor आपको 28,000 से 32,000 में मिल जाएगी, जबकि 2020 मॉडल 35,000 से 38,000 में। Pulsar 150 आपको 40,000 से 45,000 में मिल जाएगी, जबकि Apache 50,000 से 60,000 में। कीमत गाड़ी की कंडीशन पर निर्भर करती है।

मोल-भाव जरूर करें, दुकानदार 5,000 ज्यादा बताते हैं।

जरुरी document transfer के लिए 

जब आप बाइक खरीदते हैं तो नाम ट्रांसफर करवाना पड़ता है। इसके लिए ये कागज चाहिए

- आधार कार्ड

- पैन कार्ड

- फॉर्म 29-30 (ये दुकानदार ही दे देता है)

- RC ओरिजिनल

- 2 फोटो

ट्रांसफर में 15-20 दिन लग जाता है और 1,500 से 2,000 रुपये खर्च आता है।

अगर आप पहली बार बाइक ले रहे हैं तो किसी बड़े भाई या मिस्त्री को साथ लेकर जाएँ। वो इंजन के बारे में ज्यादा अच्छे से बता देगा। और हाँ, सुबह जल्दी जाएँ ताकि अच्छी बाइक आपको मिल जाए। दोपहर तक अच्छी बाइक बिक जाती है।

अगर आपको डालकोला बाइक बाजार के बारे में कुछ और पूछना है तो नीचे कमेंट करें, मैं जरूर जवाब दूँगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Dalkhola Me Mahindra Thar Price 2026 - On Road Price, Second Hand Thar Aur Showroom

Dalkhola me second hand yamaha R15 price 2026-on road kimat,mileage aur showroom location

दलखोला में सेकंड हैंड बाइक की कीमत 2026 में क्या है? पूरी लिस्ट देखो